महत्वपूर्ण बिन्दु ----
  • एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए परिवहन के विभिन्न साधनों का उपयोग किया जाता है ।
  • प्राचीन काल में लोग पैर की लम्बाई , अंगुली की चौड़ाई , एक कदम की दूरी आदि का उपयोग मापन के मात्रक के रूप में करते थे । इससे उलझनें होती थीं । इसीलिए किसी एक समान मापन प्रणाली को विकसित करने की आवश्यकता उत्पन्न हुई ।
  • अब हम मात्रकों की अन्तर्राष्ट्रीय प्रणाली ( S.I. मात्रक ) उपयोग करते हैं । इसे समस्त संसार में मान्यता प्राप्त है ।
  • S.I . मात्रकों में लम्बाई का मानक मात्रक मीटर है ।
  • सरल रेखा के अनुदिश गति को सरल रेखीय गति कहते हैं ।
  • वर्तुल गति में कोई वस्तु इस प्रकार गति करती है कि उस वस्तु की किसी नियत बिन्दु से दूरी समान रहती है । • ऐसी गति जो एक निश्चित समय अन्तराल के पश्चात् दोहराती है , उसे आवर्ती गति कहते हैं ।


अभ्यास

प्रश्न 1.  वायु , जल तथा थल पर उपयोग किए जाने वाले परिवहन के साधनों में प्रत्येक के दो उदाहरण लिखिए ।
उत्तर - थल परः कार , रेलगाड़ी
जल में : नाव , जहाज
वायु में : हवाई जहाज , हेलीकॉप्टर

प्रश्न 2.  रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) एक मीटर में 100 सेण्टीमीटर होते हैं ।
(ख) पाँच किलोमीटर में 5000 मीटर होते हैं ।
(ग) झूले पर किसी बच्चे की गति वर्तुल होती है ।
(घ) किसी सिलाई मशीन की सुई की गति सरल गति होती है।
(ङ) किसी साइकिल के पहिए की गति वर्तुल गति होती है।


 प्रश्न 3.  पग अथवा कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में क्यों नहीं किया जाता ?
उत्तर - पग अथवा कदम का उपयोग हम लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में नहीं करते , चूँकि पग और कदम का नाम व्यक्ति - व्यक्ति में भिन्न - भिन्न होता है । इस प्रकार विभिन्न लोगों द्वारा ली गई माप भिन्न - भिन्न आएगी ।
प्रश्न 4.  निम्नलिखित को लम्बाई के बढ़ते परिणामों में व्यवस्थित कीजिए ।
1 मीटर , 1 सेण्टीमीटर , 1 किलोमीटर , 1 मिलीमीटर
 उत्तर - 1 मिलीमीटर , I सेण्टीमीटर , 1 मीटर , 1 किलोमीटर ।

प्रश्न 5.  किसी व्यक्ति की लम्बाई 1.65 मीटर है । इसे सेण्टीमीटर तथा मिलीमीटर में व्यक्त कीजिए ।
उत्तर - 165 सेमी . या 1650 मिमी .


प्रश्न 6.  राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी 3250 मीटर है । इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए ।
उत्तर  - 3.25 किमी .।

 प्रश्न 7.  किसी स्वेटर बुनने की सलाई की सेण्टीमीटर की लम्बाई मापते समय स्केल पर यदि इसके एक सिरे का पाठ्यांक 3.0 सेण्टीमीटर तथा दूसरे सिरे का पाठ्यांक 33.1 सेण्टीमीटर है तो सलाई की लम्बाई कितनी है ?
उत्तर- : 33.1 सेमी . 3.0 सेमी . = 30.1 सेमी . ..
सलाई की लम्बाई है = 30.1 सेमी .

प्रश्न 8. किसी चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ लिखिए ।
उत्तर - समानताएँ : साइकिल के पहिए तथा छत के पंखे ( चलते समय ) की गतियाँ वर्तुल गतियाँ होती हैं । असमानताएँ : साइकिल सरल रेखा में चलती है, लेकिन छत का पंखा सरल रेखा में नहीं चलता है ।

प्रश्न 9. आप दूरी मापने के लिए किसी प्रत्यास्थ मापक फीते का उपयोग क्यों नहीं करते ? यदि आप किसी दूरी को प्रत्यास्थ फीते से मापें तो अपनी माप को किसी अन्य को बताने में आपको जो समस्याएँ आएँगी , उनमें से कुछ समस्याएँ लिखिए ।
उत्तर - प्रत्यास्थ मापक फीता सही माप नहीं देता , क्योंकि खींचने पर यह लम्बा होता है और छोड़ देने पर इसकी लम्बाई घट जाती है । प्रत्यास्थ मापक फीते से यदि माप ली जाती है तो उसे बताने के लिए हमें कहना होगा कि यदि फीता खींचा गया था तो कितना , यह कहना बहुत कठिन होगा ।

प्रश्न 10.  आवर्ती गति के दो उदाहरण लिखिए ।
 उत्तर - (i) लोलक (ii) झूले पर शिशु ।

अतिरिक्त महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. मापन का क्या तात्पर्य है ?
 उत्तर - अज्ञात मात्रा की ज्ञात मात्रा से तुलना को मापन कहते हैं ।

प्रश्न 2.  ' मात्रक ' क्या है ?
 उत्तर - मापन के लिए प्रयुक्त ज्ञात निश्चित मात्रा को मात्रक कहते हैं ।

प्रश्न 3.  क्यूबिट ( cubit ) किसे कहते हैं ?
उत्तर -  कोहनी से अँगुलियों के छोरों तक की माप को क्यूबिट कहते हैं ।

प्रश्न 4.   माप का परिणाम कैसे व्यक्त किया जाता है ?
उत्तर - माप का परिणाम दो भागों में व्यक्त किया जाता है । एक भाग एक संख्या होती है । दूसरा भाग माप का मात्रक होता है । संख्या दर्शाती है कि वह मात्रक माप की मात्रा का कितना गुना है । उदाहरणतः , एक कक्षा की लम्बाई पैर की लम्बाई की चार गुना है और मीटर स्केल में इसकी लम्बाई 4 मीटर है ।

प्रश्न 5.  ' क्यूबिट ' को मात्रक की तरह प्रयोग करने में क्या कठिनाई है ?
उत्तर - क्यूबिट कोहनी से अँगुलियों के छोरों तक की नाप होती है । यह व्यक्ति से व्यक्ति तक घटती - बढ़ती रहती है । अत : एक व्यक्ति द्वारा लिया गया माप दूसरे व्यक्ति के माप के बराबर नहीं रहता ।

प्रश्न 6.  मानक मात्रक की क्या आवश्यकता है ?
उत्तर - गैर मानक मात्रक जैसे- क्यूबिट , पैर की माप ( कदम ) आदि व्यक्ति से व्यक्ति तक बदलते रहते हैं । इससे नाप में भ्रम पैदा हो जाता है । अत : एक सर्वमान्य मानक मात्रक की आवश्यकता पड़ी ।

प्रश्न 7.   लम्बाई की माप लेते समय हमें क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए ?
उत्तर - लम्बाई की माप लेते समय हमें निम्नलिखित सावधानियाँ बरतनी चाहिए :
(1) पैमाने को वस्तु के सम्पर्क में इसकी लम्बाई के अनुदिश रखिए ।
(2) कुछ पैमानों के सिरे टूटे हो सकते हैं । ऐसी स्थिति में नाप को शून्यांक से लेना चाहिए ।
(3) माप लेने के लिए आँख की सही स्थिति भी महत्वपूर्ण होती है । आपकी आँख , जिस बिन्दु की माप ली जाती है , उसके ठीक सामने होनी चाहिए ।

प्रश्न 8.  चित्र में कुछ विभिन्न प्रकार के परिवहन के साधन दिखाए गए हैं । इन्हें प्राचीनतम से अत्याधुनिक परिवहन के साधनों के सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए ।
उत्तर - प्राचीनतम से अत्याधुनिक परिवहन के साधनों का सही क्रमः (i) बैलगाड़ी (ii) साइकिल (iii) जहाज - (iv) रेलगाड़ी (v) बस (vi) हवाई जहाज

 प्रश्न 9.  क्या इनमें परिवहन का कोई ऐसा प्राचीन साधन भी है , जिसे आजकल उपयोग में नहीं लाया जाता है ?
उत्तर -  नहीं , परिवहन के सभी प्राचीन साधन आज भी उपयोग में आ रहे हैं ।

प्रश्न 10.  निम्नलिखित को लम्बाई के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिये ?
(1) 1 मीटर (2) 1 डेकामीटर (3) 1 डेसीमीटर (4) 1 सेण्टीमीटर (5) 1 किलोमीटर ।
उत्तर- (1) डेसीमीटर (2) सेण्टीमीटर (3) मीटर (4) डेकामीटर (5) किलोमीटर ।

प्रश्न 11.  एक छात्र की लम्बाई 1.72 मीटर है । इसे से.मी. और मि.मी. में व्यक्त करें ।
 उत्तर -  छात्र की लम्बाई 172 से.मी. तथा 1720 मि.मी .।

प्रश्न 12.  मीटर स्केल की लम्बाई नापते समय ली जाने वाली कोई दो सावधानियाँ लिखिए ।
उत्तर - मीटर स्केल की लम्बाई मापते समय निम्नलिखित सावधानियाँ आवश्यक हैं :   
(1) मीटर को वस्तु की लम्बाई के समान्तर रखते हैं ।
(2) आँख को स्केल के लम्बवत् रखना चाहिए ।
(3) मीटर पैमाना टूटा हो , तो मापन में उचित संशोधन कर उसका मापन करना चाहिए ।