प्रश्न- 1    सूक्ष्म जीव किसे कहते है ?
उत्तर - जीव जगत में कुछ ऐसे जीव होते है जो अत्यन्त छोटे होते है , जिन्हे हम बिना यंत्र की सहायता से केवल आँखों से नहीं देख सकते है | इन्हे सूक्ष्म जीव कहते है |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न – 2   सूक्ष्मजीवो को मुख्य रूप से कितने वर्गों में बाँटा गया है ?
उत्तर - सूक्ष्मजीवो को मुख्य रूप से चार वर्गों  में बाँटा गया है –
(1) जीवाणु (2) कवक (3) प्रोटोजोआ (4) शैवाल, विषाणु ( वायरस ) भी सूक्ष्मजीवो होते है वे अन्य सूक्ष्मजीवो से भिन्न होते है |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न - 3   सूक्ष्म जीव कहां रहते हैं ?
उत्तर - सूक्ष्मजीव बर्फीली शीट से उष्ण (गर्म) स्त्रोतों तक हर प्रकार की परिस्थिति में जीवित रह सकते हैं यह मरुस्थल एवं दलदल में पाए जाते हैं |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न - 4   गुनगुने दूध में थोड़ा - सा दही मिलाने पर वह दही के रूप में जम जाता है ?
उत्तर - दही में कुछ सूक्ष्म जीव पाए जाते हैं जिनमें और जीव पैदा होते जाते हैं इस प्रकार पूरा दूध दही में जम जाता है लैक्टोबैसिलस जीवाणु दूध को दही में परिवर्तित कर देता है ।
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न – 5   शिशु एवं बच्चों को टीका क्यों लगाया जाता है ?
उत्तर - शिशु एवं बच्चों के शरीर में रोगों से लड़ने की प्रतिरक्षी क्षमता नहीं होती है । सूक्ष्मजीव शरीर में प्रवेश करते हैं, तो शिशु शरीर में सदा विद्यमान रहता है, अत: अनेक रोगों में रक्षा के लिए शिशुओं और बच्चों को टीके लगाए जाते हैं ।
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न - 6   किण्वन (फर्मेंटेशन)  की खोज किसने तथा कब की थी ?
उत्तर - किण्वन (फर्मेंटेशन)  की खोज लुई पाश्चर ने  1857 में की थी ।
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न - 7   पेनिसिलिन की खोज किसके द्वारा की गई थी ? 
उत्तर - पेनिसिलिन  की खोज 1929 अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने की थी ।
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न - 8    रोगाणु  तथा रोग जनक किसे कहते हैं ?
उत्तर -  कुछ सूक्ष्म जीव मनुष्य,  जंतुओं एवं पौधों में रोग उत्पन्न करते हैं |  रोग उत्पन्न करने वाले  ऐसे सूक्ष्मजीवों को रोगाणु  तथा रोग जनक कहते हैं |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न -  9      संचरणीय  रोग किसे कहते हैं?  उदाहरण दीजिए |
उत्तर -  सूक्ष्म जीवों द्वारा होने वाले रोग जो एक संक्रमित व्यक्ति से स्वच्छ व्यक्ति में वायु,  जल,  भोजन  अथवा   कायिक (शारीरिक)  संपर्क द्वारा खेलते हैं,   संचरणीय रोग  कहलाते हैं |  इस प्रकार के रोगों के कुछ उदाहरण है -  हैजा,   सर्दी जुकाम,  चिकन पॉक्स  एवं  क्षय रोग ( टीबी) |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न – 10    आप संचरणीय रोगों का फैलना किस प्रकार रोकते हैं ?
उत्तर -  हम संचरणीय  रोगों को फैलने से रोकने के लिए रोगी को पूरी तरह से अन्य लोगों से अलग रखें|  छीकते, खाँसते  समय मुंह, नाक पर एक रूमाल रखें | संक्रमित व्यक्ति से पर्याप्त दूरी बनाए रखी जाए |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

 प्रश्न - 11  अपने आसपास पानी एकत्रित नहीं होने दे ? क्यों ?

उत्तर -  सभी मच्छर पानी में उत्पन्न होते हैं हमें पानी को रुकने नहीं देना चाहिए,  ताकि मच्छर उत्पन्न ना हो सके |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔


प्रश्न - 12  भोजन विष कैसे बन सकता है ?
उत्तर -  सूक्ष्म जीवों द्वारा भोजन को  संदूषित करने से खाद्य विषाक्त हो सकता है|  हमारे भोजन में उत्पन्न होने वाले सूक्ष्म जीव कभी-कभी विषैले पदार्थ उत्पन्न करते हैं | यह भोजन को विषाक्त बना देते हैं जिसके सेवन से व्यक्ति भयंकर रूप से  रोगी हो सकता है |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न - 13  पाश्चरीकरण क्या है ?
उत्तर -  दूध को 70 डिग्री सेल्सियस ( 70oC)  पर उबालकर एकाएक ठंडा करके भंडारण कर सकते हैं| ऐसा करने से  सूक्ष्म जीवों की वृद्धि रुक जाती है इस प्रकार की खोज लुई पाश्चर नामक वैज्ञानिक ने की थी | इसलिए इसे पाश्चरीकरण कहते हैं|
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न - 14  हमारे वायुमंडल में कितने  प्रतिशत नाइट्रोजन पाई जाती है|  इसका महत्व किस प्रकार है ?
उत्तर -  हमारे वायुमंडल में 78 प्रतिशत  नाइट्रोजन गैस पाई जाती है नाइट्रोजन सभी सचिव का आवश्यक  संघटक  है, जो प्रोटीन   पर्णरहित (क्लोरोफिल) न्यूक्लिक एसिड एवं विटामिन में उपस्थित होता है |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न - 15 नाइट्रोजन चक्र का चित्र बनाइए |
उत्तर -
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

अभ्यास
 प्रश्न - 1  रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-
( क) सूक्ष्म जीवों को _____ की सहायता से देखा जा सकता है| 
(ख) नीले- हरे शैवाल वायु से _____ का  स्थिरीकरण करते हैं जिससे मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि होती है|
(ग) अल्कोहल का उत्पादन _____ नामक सूक्ष्म जीव की सहायता से किया जाता है|
(घ) _____ जीवाणु के द्वारा होता है|
उत्तर - 
(क) सूक्ष्म जीवों को सूक्ष्मदर्शी की सहायता से देखा जा सकता है| 
(ख) नीले- हरे शैवाल वायु से नाइट्रोजन का  स्थिरीकरण करते हैं जिससे मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि होती है|
(ग) अल्कोहल का उत्पादन यिस्ट नामक सूक्ष्म जीव की सहायता से किया जाता है|
(घ)  हैजा जीवाणु के द्वारा होता है|
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न - 2  सही शब्द के आगे का निशान (✔) लगाइए - 
(क) पृष्ठ का उपयोग निम्न के उत्पादन में होता है- 
(अ) चीनी
(ब)  अल्कोहल   (✔)
(स)  हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(द)  ऑक्सीजन

(ख)  निम्न में से कौन - सा प्रतिजैविक है ?
(अ)  सोडियम बाइकार्बोनेट
(ब)  स्ट्रैप्टोमाईसीन  (✔)
(स) अल्कोहल 
(द)  यिस्ट

(ग)   मलेरिया परजीवी का वाहक है - 
(अ)   मादा एनाप्लीज मच्छर  (✔) 
(ब)  कॉकरोच
(स)  घरेलू मक्खी 
(द)  तितली


(घ)   संचरणीय रोगों का सबसे मुख्य कारक है -
(अ)    चींटी
(स)   घरेलू मक्खी  (✔)
(ब)
  ड्रैगन मक्खी
(द) मकड़ी

(ड़)   ब्रेड अथवा इटली फूल जाती है इसका कारण है -
(अ)    उष्णता
(स)   यीस्ट कोशिकाओं की वृद्धि  (✔)
(ब)
  पीसना
(द) माढने के कारण


 (च)   चीनी को अल्कोहल में परिवर्तित करने के प्रक्रम का नाम है -
(अ)    नाइट्रोजन स्थिरीकरण
(स)   किण्वन  (✔)
(ब)
  मोल्डिंग
(द) संक्रमण
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न 4  कॉलम - I  के जियो का मिलान कॉलम - II में दिए गए उनके कारण से कीजिए

कॉलम - I
कॉलम - II
(क)  जीवाणु
  हैजा का कारक
(ख)  राइजोबियम
 नाइट्रोजन स्थिरीकरण
(ग)  लैक्टोबैसिलस
 दही का जमना
(घ)  ईस्ट
 ब्रेड की बेकिंग
(ड़)  प्रोटोजोआ
 मलेरिया का कारक
(च)  एक विषाणु
 प्रतिजैविक उत्पादित करना 

उत्तर - 

कॉलम - I
कॉलम - II
(क)  जीवाणु
  हैजा का कारक
(ख)  राइजोबियम
 नाइट्रोजन स्थिरीकरण
(ग)  लैक्टोबैसिलस
 दही का जमना
(घ)  ईस्ट
 ब्रेड की बेकिंग
(ड़)  प्रोटोजोआ
 मलेरिया का कारक
(च)  एक विषाणु
 प्रतिजैविक उत्पादित करना 
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न – 5     सूक्ष्म जीवों के मुख्य वर्ग कौन-कौन से हैं ?
उत्तर -
(1)  जीवाणु -  स्पाइरल  जीवाणु,   छड़नुमा जीवाणु |
(2) कवक -  पेनिसिलिएम,  राइजोपस |
(3)  प्रोटोजोआ -  अमीबा,  पैरामीशियम |
(4)  शैवाल -  क्लैमाडोमोनास,  स्पाइरोगाइरा |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न - 6    वायुमंडलीय नाइट्रोजन का मिट्टी में स्थिरीकरण करने वाले जीवों के नाम लिखिए
उत्तर -  वायुमंडलीय नाइट्रोजन का मिट्टी में स्थिरीकरण सायनो बैक्टीरिया द्वारा होता है, जो नीले -  हरे शैवाल होते हैं । खुद सूक्ष्मजीव पौधों की जड़ों तथा कोशिकाओं में पाए जाते हैं । यह वायुमंडलीय नाइट्रोजन को मिट्टी में स्थिरीकृत करते हैं ।
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न - 7    हमारे जीवन में उपयोगी सूक्ष्मजीव के बारे में 10 पंक्तियां लिखिए ।
उत्तर - सूक्ष्मजीवों में हमें अनेक लाभ होते हैं । यह शैवाल नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करके व जैविक खाद बनाकर पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं ये दवाइयों के निर्माण खाद्य पदार्थों के निर्माण, अल्कोहल, सिरका आदि के निर्माण में सहयोग करते हैं पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए भी इनका उपयोग किया जाता है । साथ ही साथ इनका उपयोग कृषि में मृदा (मिट्टी) की उर्वरता में वृद्धि करने में किया जाता है बड़े । स्तर पर अल्कोहल शराब एवं एसिटिक एसिड के उत्पादन में सूक्ष्मजीवों का उपयोग किया जाता है । इनके सहयोग से ब्रेड, पेस्ट्री तथा केक बनाए जाते हैं ।
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔


प्रश्न – 8     सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाली हानिकारक प्रभावों का संक्षिप्त विवरण कीजिए ।
उत्तर - सूक्ष्मजीव कई बीमारियों जैसे – टी.बी., हैजा आदि के कारक होते हैं । ये खाद्य पदार्थों को भी खराब करते हैं । ये तालाब आदि के जल को प्रदूषित करते हैं । यह सूक्ष्मजीव श्वास द्वारा पेयजल तथा भोजन के द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं । यह रोग वाहक का कार्य भी करते हैं ।
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न- 9    प्रतिजैविक क्या है प्रतिजैविक लेते समय कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए । 
उत्तर - सूक्ष्मजीवों के द्वारा कुछ ऐसी औषधी तैयार की जाती है, जो बीमारी पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को नष्ट कर देती है । इस औषधि को प्रतिजैविक या एंटीबायोटिक कहते हैं । प्रतिजैविक औषधि लेते समय सावधानियां रखनी चाहिए । इन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही लेवें तथा पूरा कोर्स लेना चाहिए । इससे आवश्यकता पड़ने पर ही लेवे या विषाणु से होने वाले रोगों सर्दी-जुकाम एवं फ्लू  में कारगर नहीं है ।
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔