पाठगत  प्रश्नोत्तर

क्रियाकलाप 5.1  अपने दैनिक जीवन में उपयोग में लाए जाने वाले पदार्थों की एक सूची बनाइए और उनका प्राकृतिक तथा मानव - निर्मित वर्गों में वर्गीकरण कीजिए |

क्र.
प्राकृतिक
मानव निर्मित
1
लकड़ी का फर्नीचर
प्लास्टिक का फर्नीचर
2
हवा, पानी
साबुन, सर्फ
3
मिट्टी
कागज,  ईट
4
सूर्य का प्रकाश
विद्युत का बल्ब
5
पेड़ - पौधे
भवन, सड़क, पुल
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

 प्रश्न 1         क्या हम अपने सभी प्राकृतिक संसाधनों का निरंतर उपयोग कर सकते हैं ?
उत्तर -  नहीं,  हम अपने सभी प्राकृतिक संसाधनों का निरंतर उपयोग नहीं कर सकते हैं,  क्योंकि यह सीमित मात्रा में उपलब्ध होते हैं तथा इनके निर्माण में हजारों वर्ष लगते हैं |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

 प्रश्न 2       अक्षय प्राकृतिक संसाधन कौन - से हैं ?
 उत्तर -  अक्षय प्राकृतिक संसाधन,  सूर्य का प्रकाश एवं वायु है |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

 प्रश्न 3       समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन कौन - से हैं ?
उत्तर -  समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन वन, खनिज, कोयला, पेट्रोलियम पदार्थ  है |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

 प्रश्न 4       कोयला हमें कहां से प्राप्त होता है और यह कैसे बनता है?
उत्तर -  कोयला हमें जमीन के अंदर से प्राप्त होता है।  लगभग 300 मिलियन वर्ष पूर्व बाढ़ जैसे प्राकृतिक कारणों से वन मिट्टी के नीचे दब जाते  थे तथा उच्च दाब व उच्च ताप पर यह पेड़ - पौधे कोयले में परिवर्तित हो जाते हैं | 
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

 प्रश्न 5       क्या प्रयोगशाला में मृत जीवों से कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस बनाई जा सकती है?
उत्तर-  नहीं बनाई जा सकती है, क्योंकि इन्हें मरने में हजारों वर्ष लगते हैं तथा इनके बनने की परिस्थितियां प्रयोगशाला में उत्पन्न नहीं की जा सकती |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

अभ्यास

प्रश्न 1        सीएनजी और एलपीजी का  ईंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ है ?
उत्तर -  सीएनजी तथा एलपीजी को ईधन के रूप में इस्तेमाल करने के निम्न लाभ है -
1.    इनके जलने से धुआं उत्पन्न नहीं होता जिससे प्रदूषण नहीं होता है |
2.     ये   हल्की होने के कारण लाने ले जाने में सुविधाजनक है |
3.    यह अधिक ऊष्मा प्रदान करती है |
4.    यह सीधे जल जाती है किसी ओर माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न 2        पेट्रोलियम का कौन सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है ?
उत्तर -  पेट्रोलियम का एक भाग  बिटु मेन सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है 
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न - 3   वर्णन कीजिए,  वनस्पति से कोयला किस प्रकार बनता है ?  यह प्रक्रम क्या कहलाता है?
उत्तर -  कोयला कार्बनिककरण पद्धति द्वारा बनता है। लाखो वर्ष पूर्व बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदा से  वन  पृथ्वी के नीचे दब गए थे जो उच्च  दाब तथा उच्च ताप के कारण धीरे-धीरे कोयले में परिवर्तित हो गए। यह वनस्पति के अवशेषों से बना है | इसे जीवाश्म ईंधन भी कहते हैं। यह प्रक्रम कार्बनीकरण कहलाता है |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

 प्रश्न  4    रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - 
(क) ‌‌‌_____ तथा _____  जीवाश्म  ईंधन है |
(ख) पेट्रोलियम के विभिन्न  संघटको को पृथक करने का प्रक्रम _____  कहलाता है |
(ग) वाहनों के लिए सबसे कम प्रदूषक  ईंधन _____  है |
 उत्तर - 
(क) कोयला  तथा पेट्रोलियम पदार्थ जीवाश्म  ईंधन है |
(ख) पेट्रोलियम के विभिन्न  संघटको को पृथक करने का प्रक्रम परिष्करण कहलाता है |
(ग) वाहनों के लिए सबसे कम प्रदूषक  ईंधन प्राकृतिक गैस है
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

 प्रश्न 5  निम्नलिखित कथनों के सामने सत्य/ असत्य  लिखिए-
(क)  जीवाश्म ईंधन प्रयोगशाला में बनाए जा सकते हैं |
(ख)  पेट्रोल की अपेक्षा सीएनजी अधिक प्रदूषक ईंधन हैं |
(ग)   कोक,  कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है |
(घ)   कोलतार विभिन्न पदार्थों का मिश्रण है |
(ड़)  मिट्टी का तेल एक जीवाश्म ईंधन नहीं है |
 उत्तर - 
(क)  जीवाश्म ईंधन प्रयोगशाला में बनाए जा सकते हैं | (असत्य )
(ख)  पेट्रोल की अपेक्षा सीएनजी अधिक प्रदूषक ईंधन हैं | (असत्य )
(ग)   कोक,  कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है | (सत्य)
(घ)   कोलतार विभिन्न पदार्थों का मिश्रण है | (सत्य)
(ड़)  मिट्टी का तेल एक जीवाश्म ईंधन नहीं है | (असत्य )
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔


 प्रश्न – 6    समझाइए,  जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले  प्राकृतिक संसाधन क्यों है |
 उत्तर -  जीवाश्म ईंधन पृथ्वी पर सीमित मात्रा में उपलब्ध है |  य शीघ्रता से समाप्त  होते जा रहे हैं | य ईंधन मृत  जीवो के अवशेष से बनते हैं | इन्हें बनने में लाखो वर्ष का समय लगता है |   साथ ही इनका दोबारा उपयोग नहीं हो सकता,  इसलिए यह समाप्त होने वाले ईंधन के रूप में जाने जाते हैं |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

 प्रश्न 7    कोक के  अभिलक्षणों और उपयोगों का वर्णन कीजिए |
उत्तर -   कोक एक कोयले के प्रक्रमण द्वारा प्राप्त पदार्थ है |  या एक कठोर संरन्ध्र और  काला पदार्थ है |  यह कार्बन का शुद्ध रूप है |  कॉक का उपयोग इस्पात के औद्योगिक निर्माण और बहुत से धातुओं के निष्कर्षण में किया जाता है | 
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

 प्रश्न 8    पेट्रोलियम निर्माण के प्रक्रम को समझाइए |
 उत्तर -  पेट्रोलियम या पेट्रोल का उपयोग हल्के वाहन जैसे मोटर साइकिल/ स्कूटर  तथा कारों को चलाने में होता है |  पेट्रोलियम शब्द की उत्पत्ति पेट्रा (चट्टान)  एवं ओलियम (तेल)  से हुई है,  क्यों यह जमीन के नीचे से निकलने वाला तेल है |  इसका निर्माण समुंद्र में रहने वाले जीवो से हुआ है |  जब यह जीव  मृत हुए  तब इनके शरीर समुंद्र के पेंदे में जमा हो गए और फिर रेत और मिट्टी से ढक गए |  लाखो वर्ष में उच्च ताप, उच्च दाब वह वायु की अनुपस्थिति ने मृत जीवों को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में परिवर्तित कर दिया |
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔

प्रश्न 9        निम्नलिखित सारणी में 2004  से 2010  तक भारत में विद्युत की कुल कमी को दिखाया गया है | इन आंकड़ों को ग्राफ द्वारा आलेखित करिए |

क्र.सं
वर्ष
कमी (%)
1
2004
7.8
2
2005
8.6
3
2006
9.0
4
2007
9.5
5
2008
9.9
6
2009
11.2
7
2010
10.0
 उत्तर -  7  वर्षों में भारत में विद्युत की कमी का ग्राफ
↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔↔